फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी से फतेहपुर में सेना भर्ती, 14 डिवीजन के विभिन्न पदों के लिए 20 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

Fri, 13 Dec 2019 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप में सरहद की रखवाली का जुनून है और इस जिंदगी में कुछ कर गुजरना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए। दो फरवरी से पीएसी ग्राउंड में सेना भर्ती की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। 20 फरवरी तक चलने वाली इस भर्ती में 14 डिवीजन के विभिन्न पदों के लिए जवान दावा कर  सकेंगे।
विज्ञापन


सेना भर्ती का रजिस्टे्रशन 16 जनवरी तक होगा। कलक्टे्रट के गांधी सभागार में डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में सेना भर्ती पर मंत्रणा हुई। डीएम ने पानी, मोबाइल टायलेट, साफ सफाई, एंबुलेंस, चिकित्सीय टीम, फायर बिग्रेड वैन, सुरक्षा के मद्देनजर जवाबदेह अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी।

सेना के अफसर कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि इस प्रक्रिया में औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, लखनऊ, महोबा और उन्नाव डिवीजन के सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर एनए/एनए वीईटी और ट्रैडमैन के पदों पर भर्ती होगी। इस मौके पर सीडीओ थमीम अंसारिया ए., एडीएम पप्पू गुप्त, एक्सईएन प्रभाकर पांडेय, मेजर जोगेंदर सिंह, हवलदार अमित सिंह, पीएसी कमांडेंट एपी सिंह भी मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें