पुलिस की गिरफ्त में हाजी वसी व अब्दुल रहमान।
- फोटो : कानपुर पुलिस
कानपुर। नई सड़क हिंसा के आरोपी बिल्डर हाजी वसी और उसके बेटे अब्दुल रहमान समेत चार लोगों के पांच शस्त्र लाइसेंस डीएम कोर्ट ने निरस्त कर दिए हैं। कोर्ट ने यह आदेश पुलिस की रिपोर्ट के बाद दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर देने के बाद दिए हैं।
नौबस्ता के देवकीनगर निवासी अजय शर्मा ने लाइसेंसी पिस्टल से घर की छत पर हवाई फायरिंग की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस करने की रिपोर्ट डीएम कोर्ट भेजी थी।
इसी तरह बर्रा के फत्तेपुर निवासी धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने शिवराजपुर में हाईवे की सर्विस रोड पर हवाई फायरिंग करके क्षेत्र में भय फैलाने का काम किया। इनकी पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त किया गया।
वहीं, कानपुर नई सड़क हिंसा के आरोपी चमनगंज निवासी हाजी वसी के दो पिस्टल के लाइसेंस कैंसिल किए गए। दंगा फैलाने समेत अन्य अपराधों में शामिल वसी के बेटे अब्दुल रहमान का पिस्टल लाइसेंस निरस्त किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कुल पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। शस्त्र का दुरुपयोग कर समाज में भय व्याप्त करने का सभी आरोपियों ने किया था।