फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दो निरीक्षक व 10 दरोगा समेत 29 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसपी चारू निगम के निर्देश पर हुए तबादले

Sat, 04 Nov 2023 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: एसपी चारू निगम ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तब्दीली की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में  कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लगातार पुलिस महकमे में फेरबदल किए जाते हैं। शनिवार को इस कड़ी में दो निरीक्षक व 10 दरोगा समेत 29 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर यह फेरबदल किया गया।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में अभी तक सेवाएं दे रहे निरीक्षक संतप्रकाश को क्राइम निरीक्षक बिधूना बनाया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक गंगा सिंह को अयाना भेजा गया है। वहीं दरोगाओं में छह का फेरबदल चर्चा का विषय रहा। जिन्हें पुलिस लाइन से थाना कोतवाली व चौकी में तैनाती दी गई।
इसमें अवधेश कुमार पाठक, सुशील चंद्र, अवनीश कुमार, शंभूदयाल, विनोद कुमार, अजय कुमार का नाम शामिल रहा। वहीं दीपावली से पहले कुल 29 कर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तब्दीली की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें