फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : 30 मीटर स्पर्धा में अरविंद, आशुतोष, शशांक का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ बुधवार को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के परेड ग्राउंड में हुआ। पहले दिन 30 मीटर स्पर्धा में अरविंद कुमार, आशुतोष, शशांक श्रीवास्तव, दीपांकर, रोशन और आलोक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी कानपुर नगर के अलावा 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ व 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं व 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर और 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) और मुख्य अतिथि सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र (डीएसपी) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, दलनायक ब्रजकिशोर साहू, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, अंकुर दुबे, रावेंद्र सिंह चौधरी, शिवांशु द्विवेदी, अरविंद शुक्ला, विनीत त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह चौहान, कौशल किशोर, प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें