फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू के 16 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एचबीटीयू के 16 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट बंसल क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डॉ. नवीन कुमार गुप्ता, प्रो. कृष्णा कुमार और प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर प्रो. सीएल गहलोत ने बताया कि छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


एमटेक-केमिकल की गौरी शुक्ला और एमएससी-केमिस्ट्री के सतीश कुमार को सीनियर केमिस्ट्री, एमएससी-फिजिक्स के लोहित श्रीवास्तव, कंचन वर्मा और मो. नूर आदिल सिद्दीकी को जूनियर फिजिक्स, बीटेक-आईटी के निहार चौधरी और बीटेक-इलेक्ट्रॉनिक्स के आदित्य जायसवाल व हिमांशु सिंहानिया को जूनियर मैथ्स पद पर चयनित किया गया।

वहीं, बीटेक-सिविल के स्वयं पांडेय और वैभव कुमार, एमएससी-मैथ्स की अर्चिता तिवारी और एमटेक-मैकेनिकल की प्रेरणा वर्मा को सीनियर मैथ्स, बीटेक-इलेक्ट्रॉनिक्स के किरताज सिंह को सीनियर फिजिक्स तथा दामिनी गंगवार, शैलजा मिश्रा और प्रियांशु वर्मा को जूनियर केमिस्ट्री पद पर चयनित किया गया। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें