पटना-कोटा एक्सप्रेस भी प्रभावित
हादसे के कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। एक के बाद एक ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे और बार-बार उसकी स्थिति की जानकारी लेते नजर आए।
पूछताछ केंद्र पर जुटे यात्री
ट्रेनें समय से नहीं पहुंचने पर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र का रुख किया। कई यात्री रेलवे के अन्य माध्यमों से भी अपनी ट्रेन की स्थिति और नए समय की जानकारी लेते रहे। लंबी देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा।