फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहां होगी नौकरियों की बारिश, इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

Sun, 28 Jul 2019 12:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कानपुर में सेवायोजन कार्यालय लगातार दो दिन के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 11 कंपनियां 728 नौकरियां लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन


आईटीआई पास से लेकर परास्नातक तक के छात्रों के लिए नौकरियां हैं। 30 और 31 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सोमवार तक ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन लोहिया कार्प लिमिटेड, लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, बंडल टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड (स्वीगी), दि इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड, बजाज एलियांज, तिकोना इंफीनेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेंगे।

इस दिन 360 नौकरियों के लिए अभ्यर्थी आ सकते हैं। दूसरे दिन राधे इंटरप्राइजेज, शिवांगी लॉजिस्टिक (फ्लिपकार्ट), श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया, यूरेका फोर्ब्स कंपनी के प्रतिनिधि आवेदकों को चयनित करेंगे। इस दिन 368 नौकरियां कंपनी लेकर आई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह नौकरियां कानपुर नगर, ऑल यूपी के अलावा पैन इंडिया के लिए हैं। 18 से 45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 8750 रुपये प्रतिमाह से लेकर 18500 रुपये तक नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार तक बायोडाटा विभाग में जमा किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर कर सकते हैं।

इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, ईटीपी प्लांट ऑपरेटर, साइट इंचार्ज, वेल्डिंग मास्टर, टेलीकॉलर, सेल्स प्रोफेशनल, ब्रांडबैंड, सेल्स एक्जीक्यूटिव, पार्सल डिलीवरी, सेल्य मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें