सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में मुन्नाभाई व सॉल्वर सहित आठ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में रविवार को सेना में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में मुन्नाभाई व सॉल्वर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां परीक्षा देने राजस्थान के जयपुर के थाना व कस्बा कोटपूतली निवासी राजवीर आया था। परीक्षा से पहले सेना के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी बनियान में ईयर फोन का वायर सिला हुआ मिल गया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा मामला उगल दिया। बताया कि उसके कान में एक डिवाइस डाली गई है। उस डिवाइस के माध्यम से उसके साथी उसका पेपर हल कराएंगे। राजवीर ने सेना के अधिकारियों को बताया कि उसके साथी फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के पास एवरग्रीन होटल में ठहरे हैं।