इटावा। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 में मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा के अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित परीक्षार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ट्रेजरी में चालान जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर 2025 है। इसके साथ ही आवेदन भरने की अंतिम तिथि छह सितंबर है। साथ ही मदरसों की ओर से पूर्ण रूप से आवेदन पत्र को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर है। निर्धारित दर से कम शुल्क जमा करने या आवेदन अपूर्ण होने अथवा अंतिम तिथि के बाद जमा चालान की दशा में आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगें। परीक्षार्थियों की ओर से अपना आवेदन पत्र अपने मदरसे में जमा किया जाएगा। मदरसे की ओर से उक्त आवेदन पत्र को अपनी लॉगिन से ऑनलाइन भरा जाएगा। (संवाद)