जसवंतनगर। श्रम विभाग ने तहसील परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जनसेवा श्रमिक स्वाभिमान समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रमिकों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में पंजीकृत व अपंजीकृत श्रमिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने शिविर में मौजूद श्रमिकों को श्रमिक पंजीकरण, निर्माण श्रमिक कल्याण योजना, मातृत्व लाभ योजना, शिक्षा सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। श्रम विभाग की टीम ने मौके पर ही कई श्रमिकों का पंजीकरण भी किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराई। इस मौके पर शफाकत अली, अखिलेश पांडेय, मुन्नालाल माहौर, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।