फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति अपनाने वाला कार्रवाई से नहीं बच सकता : सीओ

Sun, 02 Nov 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। आरएसजीयू इंटर कॉलेज में शनिवार को नये आपराधिक कानून के तहत सीओ संजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति अपनाने वाला किसी भी दशा में कार्रवाई व दंड से नहीं बच सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नये आपराधिक कानून के जनजागरण के लिए विशेष अभियान चला कर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के कानून की जानकारी दी जा रही है। इसमें जीरो रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी। जिसे कहीं से भी दर्ज कराया जा सकता है, जो संबंधित थाने में आ जाएगी। ई-रिपोर्ट बिना थाना जाए ऑनलाइन एप यूपी कॉप से दर्ज की जाती है।
महिला एवं बाल संरक्षण के अपराधों पर सजा में बदलाव कर इसे कठोर बनाया गया है। इसके लिए जागरुकता आवश्यक है। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच कर कार्रवाई करेगी। किसी को भयग्रस्त होने की जरूरत नहीं है। कहा कि भविष्य सुखमय बनाने के लिए लगन से पढ़ाई करें। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा, चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, महिला कांस्टेबल स्नेहा यादव, प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें