फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में पांच अलग-अलग इलाकों में दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 11:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। मंगलवार देर रात एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में मंगलवार देर रात एसआईटी ने शहर में पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता उर्फ बब्बू (66) पुत्र स्व. शहजादे लाल गुप्ता निवासी किदवई नगर और जितेंद्र कुमार तिवारी (58) पुत्र राजाबाबू तिवारी निवासी यशोदानगर शामिल हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि नौबस्ता में दर्ज किए गए केस नंबर 574/84 व गोविंद नगर के 404/84 केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात एक बजे दबिश शुरू की गई।

नौबस्ता वाली घटना में सार्दुल सिंह व गुरुदयाल सिंह की हत्या की गई थी। वहीं गोविंद नगर की वारदात में एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या की गई थी। जिसमें विशाख सिंह, उनकी पत्नी सरन कौर, बेटी गुरुवचन कौर के अलावा उनके चार बेटों जोगेंदर सिंह, गुरचरन सिंह, छत्रपाल सिंह व गुरुमुख सिंह की हत्या की गई थी। दोनों केसों में करीब 15 आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें