फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: चार मुकदमों में बयान दर्ज करने एसआईटी पहुंची बटाला, गवाहों से नहीं हुई मुलाकात

Mon, 04 Apr 2022 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए एसआईटी की टीम बाटला पहुंची। इस मामले में चार मुकदमों में बयान दर्ज करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गई थी, लेकिन गवाहों से मुलाकात नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए एसआईटी की टीम लुधियाना से बाटला पहुंच गई। गवाहों के बयान दर्ज करने गई एसआईटी की टीम रविवार दोपहर में पहुंची, लेकिन गवाहों के शहर में न होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। टीम अब उनके सोमवार को लौटने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी चार मुकदमों की विवेचना में जुटी है। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के चारों मामलों में एसआईटी लगभग कार्रवाई पूरी कर चुकी है। सिर्फ चार गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को पंजाब गई थी। शनिवार को टीम ने लुधियाना के फेजन डु़गरी में रहने वाले एक मुकदमे के वादी के बयान लिए। तीन गवाह बटाला के रहने वाले हैं। टीम उनके घर पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें