फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: एक और युवक फर्जी पते से बन गया सैनिक, जांच में हुआ खुलासा

Wed, 07 Oct 2020 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में सेना में फर्जी पते से एक और युवक के भर्ती होने का मामला सामने आया है। अब मोहम्मदाबाद के पते से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर युवक सेना में भर्ती हो गया। बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने प्रपत्र जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन


इसमें उसके बुलंदशहर का निवासी होने का खुलासा हुआ। गांव के प्रधान ने उस नाम-पते के किसी व्यक्ति के गांव का निवासी नहीं होने की बात लिखकर दे दी। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।

 मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव हैदरपुर का निवास प्रमाण पत्र बनवाकर दुष्यंत कुमार पुत्र रमेश सिंह 9 जुुलाई को सेना में भर्ती हो गया। ट्रेनिंग के बाद सैनिक हो गया है। सेना भर्ती बोर्ड बरेली के अधिकारी ने उसके प्रपत्र सत्यापन के लिए भेजे।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से प्रपत्रों को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा  गया। दरोगा विश्वनाथ कोरी हैदरपुर गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने उसके गांव का निवासी नहीं होने की बात बताई। गांव के प्रधान हीरा सिंह राठौर ने दुष्यंत के गांव के निवासी नहीं होने की बात लिखकर दी।
विज्ञापन

पता चला कि दुष्यंत ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जनपद बुुलंदशहर थाना सगंरून के जनता इंटर कालेज से उत्तीर्ण की है। वह बुलंदशहर का ही रहने वाला है और हैदरपुर गांव के पते से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती हो गया है।

दरोगा ने रिपोर्ट लगाकर एसपी कार्यालय में भेज दी है। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ऐसे सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्राचार किया  जा रहा है।

बरेली भर्ती बोर्ड के अधिकारी से मांगी है वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुए युवकों की सूची
वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुए सभी सैनिकों के बारे में एसपी कार्यालय से जनपद बरेली के भर्ती बोर्ड अधिकारी को पत्र भेजकर सूची मांगी है। पुलिस अधिकारियों की मंशा है कि जिले से भर्ती हुए लोगों की सूची मिलने पर एक साथ सभी युवकों का सत्यापन कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें