यूपी में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में अधेड़ महिला के पुत्र ने एक शराबी के खिलाफ मारपीट कर मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पुत्र ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। पुत्रों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला 3 सितंबर को शौच के लिए गई थी।
तभी उसे एक शराबी युवक ने दबोच लिया और गर्दन में अंगौछा डालकर झाड़ियों में खींच ले गया। आरोप है कि उसने महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई।