कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 10 सितंबर से एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे पहले एक ही फ्लाइट थी। हालांकि लॉकडाउन से वह भी बंद है, जो छह सितंबर से शुरू होगी।
यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन ही उड़ेगी, जबकि 10 से शुरू होने वाली फ्लाइट सातों दिन सेवाएं देगी। अहमदाबाद की फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। यह छह सितंबर के बजाय 10 सितंबर से बदले समय पर चलेगी। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि अब चकेरी एयरपोर्ट से चार फ्लाइटों का संचालन होने लगेगा।
ये है चारों फ्लाइट का शेड्यूल
मुंबई-कानपुर
छह सितंबर से (रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार)
मुंबई से दोपहर एक बजे उड़ान भरेगी
चकेरी एयरपोर्ट पर साढ़े तीन बजे पहुंचेगी
यहां से शाम 4:20 बजे उड़ेगी
मुंबई एयरपोर्ट 6:50 बजे पहुंचेगी
मुंबई-कानपुर
10 सितंबर से (सातों दिन सेवाएं)
मुंबई से सुबह 11:25 बजे उड़ान भरेगी
चकेरी एयरपोर्ट पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी
यहां से दोपहर 2:35 बजे उड़ेगी
मुंबई एयरपोर्ट पर शाम 4:55 बजे पहुंचेगी
अहमदाबाद-कानपुर
10 सितंबर से (सातों दिन चलेगी)
अहमदाबाद से सुबह 08:50 बजे उड़ान भरेगी
चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी
यहां से सुबह 11:20 बजे उड़ेगी
अहमदाबाद दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी
दिल्ली-कानपुर
(सातों दिन चल रही है)
दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 11:30 बजे उड़ती है
चकेरी एयरपोर्ट पर दोपहर 12:55 बजे पहुंचती है
यहां से दोपहर 01:20 बजे उड़ती है
दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 2:40 बजे पहुंचती है