फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर के निजी कोविड अस्पतालों में फेंक कर दे रहे रोगियों को दवाएं, एक अस्पताल का वीडियो वायरल

Sun, 30 Aug 2020 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निजी कोविड अस्पताल की तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के निजी कोविड अस्पतालों में लेवल वन के संक्रमित रोगियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। डाक्टर और स्टाफ उन्हें देखने नहीं आता। इसके साथ ही दवाएं फेंक कर दी जाती हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एक निजी कोविड अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को अधिकारियों तक  भी पहुंचाया जा रहा है। इसमें अव्यवस्था के तमाम आरोप लगाए गए हैं।

वीडियो में दिखाया गया कि रोगी अस्पताल में अव्यवस्था और रोगियों की तकलीफ बता रहे हैं। वीडियो बनाने वाले रोगी फोन करके लोगों से शिकायत कर रहा है कि उसे बंधक बना लिया गया है।
विज्ञापन


कुछ रोगी बता रहे हैं कि उन्हें दवाएं नहीं मिलती हैं। इसके अलावा एक और निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी से कोविड ड्यूटी करने वाले स्टाफ ने शिकायत की है कि उन्हें जिस होटल में रखा गया है, वहां खाने-पीने और नहाने की सही व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों से बराबर शिकायत करने पर भी स्थिति में सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें