फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: विधायक के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल, फर्जी आधार कार्ड मामले में सात सहयोगी भी बने दोषी

Thu, 15 Dec 2022 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्वालटोली थाने में दर्ज फर्जी आधार कार्ड मामले में विधायक और उनके सात सहयोगी दोषी बनाए गए हैं। वहीं, फरार आरोपी अली की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल होगी।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी और उनके मददगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस ने जाजमऊ प्लॉट में आगजनी के मामले में चार्जशीट के बाद पुलिस ने ग्वालटोली में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में भी बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन

इसमें पुलिस ने विधायक समेत उनके सात सहयोगियों को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में आधार कार्ड बनाने वाला आरोपी अली फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।
बीती 26 नवंबर को ग्वालटोली थाने में विधायक इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, नूरी शौकत, अम्मार इल्लाही, अख्तर मंसूरी, अनवर मंसूरी, अशरफ, इशरत और अली के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, उनका इस्तेमाल करना, षड्यंत्र रचना आदि में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

इस मामले में विवेचना गोविंद नगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को सौंपी गई थी। इस मामले में विवेचक ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। ज्वाइंट सीपी आंनद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्वालटोली में दर्ज मुकदमें में होटल, एयरपोर्ट, पैसेंजर लिस्ट समेत फर्जी आधार समेत कई दस्तावेजों को एकत्र कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विधायक की नूरी ने की थी मदद
चार्जशीट में विधायक इरफान सोलंकी को मुख्य आरोपी माना है। उनके कहने पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया था। नूरी शौकत समेत अन्य आरोपियों ने उसमें उनकी मदद की थी। साथ ही उन्हें शहर से बाहर निकलने में भी मदद की। इसके अलावा आरोपी अली ने आधार कार्ड लैपटॉप पर बनाया था।
विज्ञापन

रिजवान का नाम नहीं
विधायक के भाई रिजवान सोलंकी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया कि नहीं इसे लेकर पुलिस कोई सबूत इकट्ठा नहीं कर सकी। इस कारण पुलिस ने इस मामले में रिजवान की रिमांड भी नहीं ली थी। उनका नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें