घूस लेने का आरोप लगने के बाद एसएसपी ने एसओ जुगल किशोर को किया निलंबित हुए थे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घूस मांगने में निलंबित हुए ककवन एसओ जुगल किशोर पाल का एक और घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक वकील से बाइक छोड़ने के एवज में दो हजार रुपये की मांग कर हैं। ऐसे में इस ऑडियो को भी सीओ कल्याणपुर ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है।
मामले में सख्त विभागीय कार्रवाई तय है। मारपीट के एक मामले में ककवन पुलिस दो नाबालिकों को पकड़ लाई थी। उनको छोड़ने के बदले में पूर्व ककवन एसओ जुगल किशोर पाल ने दस हजार रुपये मांगे थे। ऑडियो वायरल होने पर सोमवार शाम एसएसपी अनंत देव ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
वहीं मंगलवार को उसका एक और ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें वह एक वकील से दो हजार रुपये मांगे। दरअसल वकील की बाइक से एक मामूली हादसा हो गया था। ऐसे में पुलिस उन्हें थाने ले आई थी। थाने से ही वकील ने एसओ को फोन किया। इस पर जुगल किशोर पाल ने उससे बाइक छोड़ने के बदले दो हजार रुपये की घूस मांगे।
हालांकि वकील ने बताया कि वह चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को पैसा दे चुके हैं। इस पर एसओ ने उसका नाम भी पूछा। जांच अधिकारी सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच एक साथ की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।