फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कराटे प्रतियोगिता में अनमोल, अमन, गुरुजोत, शौर्य बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैंट स्थित वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में रविवार को दो दिवसीय सीआईएससीई रीजन की कराटे प्रतियोगिता हुई। पहले दिन अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने किक और पंच से अपनी तकनीक व फुर्ती का प्रदर्शन किया। सोमवार को बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में 20 किलो से कम भार वर्ग में अनमोल ने खिताब अपने नाम किया। 20-25 किलो में अमन, 25-30 किलो में गुरुजोत और 30-35 किलो में शौर्य विजेता रहे। 35-40 किलो वर्ग में राघव, 40-45 किलो में रुद्रांश और 45-50 किलो में ओम ने बाजी मारी। 50-55 किलो में अंश कुमार, 55-60 किलो में एयमन अली और 60 किलो से अधिक भार वर्ग में यशवर्धन ने अपने दमदार प्रदर्शन से पहला स्थान हासिल किया। उद्घाटन एसीपी कैंट व साइबर डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने किया। कानपुर नार्थ जोन कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा, कैंब्रिज स्कूल की डायरेक्टर रुचि कोहली, प्रधानाचार्या शैली धीर, सर सैयद स्कूल की प्रधानाचार्या सादिया कमाल, मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें