कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पूरनपुरवा निवासी महिला की शनिवार शाम को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। रविवार को हुए शव के पोस्टमार्टम में गर्भपात के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से महिला की होना पाया गया है।
पूरनपुरवा निवासी सुमन (24) पत्नी अनिल कुमार के शव का रविवार को अकबपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम में अधिक रक्त स्राव होने से महिला की मौत होना पाया गया। जबकि उसका गर्भासय फटा हुआ मिला, साथ ही उसमें भ्रूण का सिर भी फंसा था। डॉक्टर ने गर्भासय व भ्रूण के सिर को सुरक्षित कर जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। बता दें कि गर्भवती सुमन शनिवार शाम को रक्त स्राव शुरू हो जाने से तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी रसूलाबाद लेकर आए थे। यहां डॉ. दिलदार ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया था।
परिजन बिना किसी जानकारी के शव को घर ले गए थे। डॉक्टर की ओर से मौत पर संदिग्धता जाहिर करने पर पुलिस ने शव को दोबारा सीएचसी मंगवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि गर्भपात के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हुई थी। परिजन की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिस अस्पताल में महिला का गर्भपात करवाया गया था। वहां से गर्भपात करवाने का का कारण व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।