फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित राजपूत का इंडिया ए टीम में चयन, 25 मई को खेलेंगे टेस्ट मैच

Thu, 16 May 2019 10:12 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अंकित राजपूत
विज्ञापन
यूपी की रणजी टीम और इंडियन टी20 लीग में खेलने वाले कानपुर के नौबस्ता पशुपति नगर निवासी अंकित राजपूत का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है। श्रीलंका ए टीम के साथ 25 मई से सीरीज शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


इसमें दो टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं। मीडियम फास्ट बॉलर अंकित का चयन टेस्ट मैचों के लिए ही हुआ है। बता दें इंडिया ए टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल टीम में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश से रिंकू सिंह का भी चयन इंडिया ए टीम के लिए हुआ है। पहले दोनों खिलाड़ियों का चयन वनडे टीम में हुआ था पर अब ये दोनों टेस्ट टीम में खेलेंगे। पहला टेस्ट मैच 25 से 28 मई तक बेलगाम (कर्नाटक) में होगा। दूसरा टेस्ट मैच 31 मई से 3 जून तक हुबली (कर्नाटक) में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें