फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निबंध में अंजलि व चित्रकला में काव्या बनीं विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी व पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
रूरा। स्टेशन मास्टर दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चार की छात्रा अंजलि गुप्ता व चित्रकला में इसी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा काव्या मिश्रा को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन



ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने बीते 25 फरवरी को स्टेशन मास्टर दिवस पर क्षेत्र के अलग-अलग 12 स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शिक्षक नवीन दीक्षित ने बताया कि इसमें 180 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। निबंध प्रतियोगिता में यश राजपूत को दूसरा व रिया गौतम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जबकि चित्रकला में भूमि को दूसरे व प्रीति देवी को तीसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र व पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया।
वहीं संगठन के मंडल सचिव ज्ञानेंद्र पांडेय व विनय विश्वकर्मा को युवाओं के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने व स्टेशन को हरा भरा बनाने पर ऐस्मा योद्धा अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। यहां पर संतोष पाठक सहित शिक्षक व रेल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें