फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ब्रेकअप से खफा प्रेमी की शर्मनाक हरकत, प्रेमिका को भेज अश्लील फोटो, जबरन मनचाही जगह बुलाया

Sat, 25 Feb 2023 05:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

थरियांव थाना क्षेत्र में ब्रेकअप से खफा प्रेमी ने प्रेमिका को उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज युवक ने प्रेमिका को उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। फोटो भेजकर मनचाही जगह पर बुलाने की मांग की।मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल किए जाने का आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के  एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के महेश कुमार उर्फ धर्मेंद्र से प्रेम संबंध था। इसका पता घरवालों को लगा। लोकलाज के डर और मां बाप के समझाने पर उसने संबंध तोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक उसे रिश्तेदारों और समाज के बीच बदनाम करने की धमकी देता है।
उसके मोबाइल पर  आपत्तिजनक फोटो भेजकर डराता है। फोटो, वीडियो उसके युवक के साथ के हैं। कई मोबाइल नंबर से काल करता है। उसे मिलने के लिए बुलाता है। मना करने पर परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
वहीं, विरोध करने पर परिजनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें