फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कुल्हाड़ी से काटकर किसान की हत्या व लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
किसान छत्रपाल की फाइल फोटो व घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में शुक्रवार रात किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। थरियांव सीओ डीसी मिश्रा, एसओ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर जांच करने पहुंचा है। पुलिस वारदात के पीछे लूट और रंजिश के बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात थरियांव थाना क्षेत्र के तलकापुर गांव की है। गांव के छत्रपाल पासवान (65) खेत में नलकूप और घर बनाए हुए थे।

विज्ञापन


खेत की रखवाली के लिए रहते थे। उनके छोटे बेटे श्याम बाबू ने बताया कि वह रात को पिता को घर से खाना देने आया था। इसके बाद चला गया था। नलकूप से पानी लगाने के लिए सुबह गांव के श्यामलाल पिता के पास पहुंचे। तभी पिता का शव देखकर सूचना दी। पिता के पास ही रक्तरंजित कुल्हाड़ी पड़ी थी। पिता के गले से सोने का लॉकेट, अंगूठी, मोबाइल गायब है। इससे लूट के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने रंजिश के चलते भी हत्या का शक जताया है।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन को पहुंंची है। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ दिनेश चंद्र, थरियांव एसओ आशुतोष सिंह, हथगाम एसओ रणजीत बहादुर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने आला अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से भी रोका है। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। घटना के पीछे परिचित का हाथ माना जा रहा है। पुलिस कयास लगा रही है कि कोई परिचित व्यक्ति किसी काम के बहाने से रात को पहुंचा होगा। घटना के समय किसान छत पर मौजूद था। जहां उसकी हत्या कर भाग निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें