बेटी के साथ रितेश द्विवेदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा दो हेमंत विहार कालोनी निवासी ईएसआई के रिटायर्ड कर्मचारी सूर्य प्रकाश के छोटे बेटे रितेश द्विवेदी (37) ने बुधवार सुबह तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त उनकी मां घर में मौजूद थीं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।
इसके अलावा अन्य तथ्यों पर भी पुलिस जांच कर रही है। एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह रितेश द्विवेदी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उनकी मां सुमन जब कमरे में पहुंची तो उनका शव बेड पर खून से लथपथ पर पड़ा था।
फोरेंसिक टीम संग मौकेपर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर तमंचे को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2014 में रितेश की शादी दबौली निवासी कोमल से हुई थी। जिनसे एक छह साल की बेटी आध्या है। शादी के बाद से ही अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था।