फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यहां साल में एक बार खुलता है रावण का मंदिर, भक्तों ने तेल का दीपक जला दशानन की पूजा अर्चना की

Wed, 05 Oct 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रावण का मंदिर खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आज के दिन यहां पर लोग दूर-दूर से रावण के दर्शन के लिए आते हैं। यह प्राचीन मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
शिवाला कैलाश मंदिर स्थित रावण के मंदिर में दशहरा पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवाला स्थित प्राचीन रावण का मंदिर साल में एक बार खुलता है। यहां पर बुधवार को रावण के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन करने आए भक्तों ने रावण के समक्ष तेल का दीपक जला कर उनकी विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


मान्यता है कि यहां पर दशहरे के दिन तेल का दीपक जलाने से रावण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश में केवल रावण के दो ही मंदिर हैं। पहला नोएडा में तो दूसरा कानपुर के शिवाला में। सुबह से यहां पर करीब हजारों की संख्या में भक्त रावण के दर्शन करने पहुंचे। आज के दिन यहां पर लोग दूर-दूर से रावण के दर्शन के लिए आते हैं। यह प्राचीन मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। शिवाला का मेला भी काफी प्रसिद्ध है। रामलीला के दौरान यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें