फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अराजकतत्व बैंक अधिकारियों पर बना रहे दबाव, यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jan 2025 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: एसोसिएशन के राज्य इकाई एवं केंद्रीय इकाई ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई, तो न्यायालय की शरण लेंगे। एसपी ने जरिया थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने जाते बैंक यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में इंडियन बैंक की गोहांड शाखा में कुछ अराजकतत्व प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारियों पर अनुचित कार्य के लिए दबाव बना रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को बैंक ऑफिसर एसोसिएशन बांदा के मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि वहां के दबंग व्यक्ति द्वारा फर्जी वीडियो वायरल कर बैंक प्रबंधक और बैंक का छवि खराब करने का प्रयास किया है, ताकि बैंकर्स दवाब में आ जाएं। इसको लेकर मंडल सचिव सुनील कुमार यादव, मण्डल अध्यक्ष कॉम विनीत सिंह, उप सचिव कॉम राममिलन ने शिकायती पत्र कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई, तो न्यायालय की शरण लेंगे
एसोसिएशन के राज्य इकाई एवं केंद्रीय इकाई ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई, तो न्यायालय की शरण लेंगे। एसपी ने जरिया थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हरीश,चंद्रशेखर राजपूत, वेद वीर सिंह, चंद्र,सौरभ सचान, निशांत यादव नंदकिशोर, रवि, राजेश तिवारी, विनय मिश्रा, गुरविंदर सिंह, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें