फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरौधा की ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमरौधा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शनिवार को पति के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीडीसी सदस्यों को लाने ले जाने का काम करती दिखीं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रेक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात सचिव को निलंबित कर डीपीआरओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

अमरौधा में ग्राम पंचायत अधिकारी मधुलता आदित्य ने पति सूर्य प्रताप उर्फ तन्नू संखवार के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीडीसी सदस्यों को अपनी गाड़ी से ले जाने का काम किया। हार के बाद मीडिया में बयानबाजी की। इन सब का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रेक्षक जगदीश प्रसाद से कुछ लोगों ने शिकायत की।
इस पर प्रेक्षक ने तत्काल सीडीओ सौम्या पांडेय को कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, मामले की जांच के बाद डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर सचिव को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ ने बताया कि मामले की जांच संदलपुर एडीओ पंचायत को दी गई है। निलंबन के दौरान मधुलता आदित्य को डीपीआरओ कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें