बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पुलवामा हमले के शहीद कानपुर के प्रदीप यादव की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद हुए कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज यादव को जूहू मुंबई स्थित अपने बंगले बुलाकर अमिताभ बच्चन ने 12 जून को सम्मानित किया।
नीरज को पांच लाख रुपये का चेक दिया। नीरज और उसकी बेटी के साथ सेल्फी खिंचवाई। इस दौरान अभिषेक बच्चेन और बेटी श्वेता भी मौजूद रहीं। पांच जून को प्रदीप की पत्नी नीरज के पास मुंबई से फोन आया था।
फोन करने वाले ने बताया कि 12 जून को अमिताभ बच्चन शहीदों की परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद प्रदीप की पत्नी नीरज बड़ी बेटी सुप्रिया के साथ मुंबई गईं। बिग बी की तरफ से दोनों को एक होटल में ठहराया गया। दोनों को जूहू चौपाटी की सैर भी कराई गई।