वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजनों को जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वायु सेना के एएन 32 विमान हादसे में जान गवाने वाले कानपुर, उत्तरीपुरा चौबियाना मोहल्ला निवासी वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा का पार्थिव शरीर शनिवार को भी उनके पैतृक घर नहीं पहुंच सका। उनके परजिनों पर हर एक पल भारी है।
कपिलेश के भाई प्रमिलेश मिश्रा, राकेश मिश्रा और भतीजे आदर्श मिश्रा ने बताया कि असम के जोरहाट के वायु सेना के अफसर लगातार मौसम खराब होने की जानकारी दे रहे हैं। मौसम खराब होने से ही पार्थिव शरीर को लेकर आने वाला विमान नहीं उड़ पा रहा है।
उधर, उपजिलाधिकारी बिल्हौर हिमांशु गुप्ता ने भी मौसम खराबी के कारण पार्थिव शरीर लेकर आ रहे विमान के न उड़ पाने जानकारी दी है। इधर, उत्तरीपुरा में 3 जून से कपिलेश को देखने की आस लगाए परिजन, दोस्त मित्र पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की आस लगाए हैं।