फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए

Mon, 27 Dec 2021 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित शाह, गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 दिसंबर को आगमन से दो दिन पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर पहुंचे। वे जालौन में भाजपा की रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए चकेरी हवाई अड्डे पर रुके।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेताओं से प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के विषय में भी जानकारी ली। कहा कि रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री ने सभी का अभिवादन लिया और यहां के चुनावी माहौल के विषय में भी पूछा।

अमित शाह ने सभी को पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुसार काम में जुटे रहने को कहा। शाह का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या पटेल, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, उपेंद्र पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें