फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह बोले, ‘कुछ दिन सब्र करे जनता, गरीब ही पायेंगे सबसे ज्यादा फायदा’

Sun, 13 Nov 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा डीएन कॉलेज मैदान में रविवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए जनता से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। शाह ने कहा कि कुछ दिन सब्र करे जनता, गरीब ही पायेंगे सबसे ज्यादा फायदा। करोड़ों का कालाधन निकलकर बाहर आ रहा है।  अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कल्याण चाहिये तो फुंका ट्रांसफर बन चुकी सपा सरकार को उखाड़ फेकें। राहुल गांधी चार करोड़ की गाड़ी में चार हजार रुपये बदलवाने आ रहे हैं क्या ये सब नाटक नहीं है।  नोट बंदी से माया और मुलायम को दर्द क्यों हो रहा है, दर्द उसे ही होना चाहिये जिसके पास काली कमाई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं को सपा बढ़ने नहीं दे रही। यूपी में सत्ता पाते ही हम दिखायेंगे कि विकास कैसा होता है। हर जगह यूपी के लोग हैं लेकिन किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया कि उत्तर प्रदेश की जनता को अपने ही राज्य में रोजगार मिल जाये। भाजपा इस ओर तेजी से काम कर रही है।
 24 मिनट के भाषण में शाह ने जनता के लिये सबसे ज्यादा बोला उन्होंने लोगों से कहा है कि देश बड़े बदलाव की ओर है।  सभी सब्र के साथ इस बदलाव के साक्षी बनें, आना वाला कल सुनहरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें