फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया-अखिलेश पर बरसे शाह, बाेले सभी ने मिलकर बाबा साहेब अंबेडकर काे अपमानित किया

Sat, 15 Oct 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धम्म चेतना यात्रा के मंच से बोलते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
  कानपुर में आज धम्म चेतना यात्रा के समापन समाराेह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा अाैर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बाेले, बसपा से दलिताें, पिछ़डाें काे काफी उम्मीदें थी, लेकिन मायावती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अाैर भगवान बुद्घ के नाम पर केवल अपनी संपत्ति बढ़़ाई। शाह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी बरसे। बाेले, अपना परिवार ताे संभाला जाता नहीं, बात यूपी जैसे प्रदेश काे संभालने की करते हैं। उन्हाेंने तंज भरे लहजे में बाेला कि अखिलेश जी पहले अपना कुनबा संभालिए फिर उत्तर प्रदेश संभालिएगा। शाह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इतने साल कांग्रेस ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर काे अपमानित करने का काम किया। जाे पूरे दलित, बाैद्घ समाज का अपमान है। लगे हाथ अमित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की याद में बनाए गए तीर्थस्थल व स्मारक का उल्लेख भी कर दिया अाैर बाेले अकेले भाजपा ही एेसी पार्टी है जाे बाबा साहेब के सपनाें काे पूरा कर सकती है अाैर भगवान बुद्घ का संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित कर सकती है। 
विज्ञापन


डा.धम्म वीरियाे के अाशीर्वाद से बनी थी माया की सरकार
अमित शाह बाेले, जब लाेकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभार मिला ताे उन्हाेंने यहां के राजनीतिक हालात का अध्ययन किया। पता चला कि मायावती की सरकार इसलिए बनी क्याेंकि बाैद्घ अनुयायी भदन्त डॉ धम्म वीरियो का उनपर आशीर्वाद था। लेकिन मायावती ने डा.वीरियाे काे धाेखा दिया। वह अपने शासनकाल में दलिताें का शाेषण करती रहीं। दस साल यूपीए सरकार काे समर्थन दिया। ताकि दलितों का विकास और सम्मान हो लेकिन भदन्त धम्म दुखी हैं कि मायावती की संपत्ति तो बढ़ी लेकिन गरीब दलितों का विकास नहीं हुआ।

 
Trending Videos
विज्ञापन

भदन्ताें के भाषण में दिखा जाेश

धम्म चेतना यात्रा में पहुंचे बोद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भदन्ताें के भाषण में दिखा जाेश
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगाए गए विशाल पंडाल में हजाराें की भीड़ थी। मंच जब भदंताें शांतिमित्र ने संभाला ताे बाैद्घ अनुयायियाें ने भगवान बुद्घ अाैर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयकारे लगाए। शांतिमित्र ने धम्म चेतना यात्रा के बारे में बताते हुए बसपा, सपा अाैर कांग्रेस के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया। बाेले, सभी ने हमें बांटने की काेशिश की। हमारा शाेषण किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी एेेसे शख्स रहे जिन्हाेंने शुरू से ही भगवान बुद्घ अाैर बाबा साहेब काे सम्मानित करने के साथ हम सभी काे सम्मानित करने का काम किया। भदन्ताें अार्यवंश ने सपा अाैर बसपा काे अाढ़े हाथाें लेते हुए कहा कि दाेनाें ने ही इस प्रदेश काे गंजेड़ियाें का अड्डा बना दिया है। इस खूनी सरकार काे उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी काे एकजुट हाेना पड़ेगा। इसी तरह भदंताें पंडितानंद ने भी सपा, बसपा अाैर कांग्रेस की नीतियाें पर सवाल खड़े किए।

भ्रष्टाचार अाैर गुंडाराज समाप्त करना हाेगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य भी सपा अाैर बसपा पर हमलावर हुए। बाेले एक गुंडाें की सरकार है ताे दूसरी भ्रष्टाचार की देवी हैं। दाेनाें काे उखाड फेंकना होगा। तभी प्रदेश में सुशासन कायम हाेगा।
http://vidgyor.com/live/<wbr />vod/auw_articlepage.html#0_<wbr />o6lkd1l9</a>" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0">
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें