बीटल इंफेक्शन से युवक के गले पर बना निशान
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
मौसम बदला तो लोगों पर जहरीले कीट का हमला शुरू हो गया। आग वाला कीड़ा (बीटल) लोगों के शरीर को छेद रहा है। यह कीड़ा शरीर पर जहां बैठ जाता है, वहां फफोले पड़ने के साथ तेज जलन हो रही है। फफोले फैलने से दिक्कत बढ़ जाती है।
मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी शिवहरे कहते हैं कि हैलट ओपीडी में इस समय बीटल इंफेक्शन के मामले ज्यादा आ रहे हैं। कीड़ा शरीर पर बैठ गया तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की कोशिश करें। अपने मन से दवाएं न लें क्योंकि कुछ दवाएं रिएक्शन भी कर सकती हैं। ठंड पड़ते ही यह गायब हो जाते हैं।