फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाद के बीच यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी को कालातीत और कराए जा रहे चुनाव को असंवैधानिक घोषित किया है। इसके बाद भी सोमवार को चुनाव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक पक्ष ने एडीएम सिटी, डीसीपी साउथ और इंस्पेक्टर बाबूपुरवा से मुलाकात करके डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश की जानकारी दी। इस पर उन्होंने दूसरे पक्ष को बुलाया। दो महीने बाद चुनाव कराने के लिए मौखिक रूप से कहा पर दूसरा पक्ष नहीं माना। हालांकि अफसरों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसोसिएशन के सदस्य आदित्य तिवारी, राकेश गुप्ता, विनोद शुक्ला, लवी गांधी ने अफसरों को बताया कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल और पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाए जाने का ट्रांसपोर्टरों ने विरोध जताया था। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने कार्यकारिणी व पदाधिकारी को कालातीत होने व वर्तमान में हो रहे चुनाव को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। सदस्यता सूची की जांच के बाद ही दोबारा चुनाव प्रक्रिया होने का आदेश दिया है। चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों मनीष जैन, गौरव जैन, विनोद शुक्ला, सम्यक जैन और मयंक नारंग ने अपनी प्रत्याशिता भी वापस ले ली है।

चुनाव पर रोक के स्पष्ट आदेश हैं। इसके बाद भी चुनाव हो रहे हैं। इस मौके पर सचिन मिश्रा, गौरव जैन, सौरभ सक्सेना, अजय गुप्ता, महावीर जिंदल, राजकुमार सारंग, जितेंद्र आदि रहे। प्रदेश महामंत्री मनीष कटारिया का कहना है कि चुनाव कराने पर कोई रोक नहीं है। रविवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। 31 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी केसी शर्मा हैं। चुनाव तीन साल के लिए होगा। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, तीन मंत्री, तीन संयुक्त मंत्री, एक प्रचार मंत्री और एक भवन मंत्री चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें