फिर से परवान चढ़ता दिख रहा है प्यार
यहां वापस दिल्ली जाते समय दोनों को शिकोहाबाद पुलिस ने शक के बिना पर रोक लिया था। कागजी जांच में पाया था कि युवती पांच साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है। ऐसे में पुलिस ने उसे दिल्ली जाने दिया था, जबकि हिमांशु को वापस औरैया भेज दिया था। वहीं, सात समंदर पार का यह प्यार एक बार फिर से परवान चढ़ता दिख रहा है।
एसपी ने कागजी जांच करवाई, अभी वैलिड है टूरिस्ट वीजा
यहां युवती की गुहार के बाद एसपी औरैया चारू निगम ने कागजी जांच करवाई, तो पाया कि अभी युवती का टूरिस्ट वीजा वैलिड है। इस पर एसपी ने उसे हिमांशु के साथ जाने दिया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एसपी कार्यालय की ओर से एक विदेशी युवती को जिले में किसी के घर पर रहने संबंधी सभी आवश्यक कागजी करवाई पूरी करने के साथ ही हेड क्वार्टर को भी सूचना भेजने की भी चर्चा है।