उन्नाव जिले में नवाबगंज सीएचसी के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मेडिकल यूनिट धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बता दें कि हाईवे पर होने वाली घटनाओं में घायल को सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए नवाबगंज सीएचसी के बाहर खड़ी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में सुबह करीब चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद आसपास के लोग दूर जाकर खड़े हो गए। दमकल को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
वहीं, एम्बुलेंस प्रभारी रत्नेश शुक्ला ने बताया कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल पहुंची, तब तक पूरी मेडिकल यूनिट जल चुकी थी। एम्बुलेंस सेवा प्रभारी के मुताबिक एम्बुलेंस में लगे उपकरणों को मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।