फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जाने की आप भी कर रहे हैं तैयारी तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 11 Jun 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इस बार अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में जाने के लिए कानपुर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में बैंकों से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। खास बात यह है कि पिछली बार 50 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क था, जो बढ़कर 100 रुपये कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन


श्रद्धालु पंजाब नेशनल बैंक स्वरूप नगर और जेएंडके बैंक परेड में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। बैंकों में दो रास्तों से पहलगाम व बालटाल का रजिस्ट्रेशन होता है। इसमें तीन लाख रुपये का श्रद्धालु का बीमा भी होता है। बैंक से ही एक यात्रा पुस्तिका भी मुफ्त मिलती है, जिसमें यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी होगी।

अभी 10 दिन पहले श्रीअमरनाथजी श्राइन डॉट कॉम ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू की गई है। यहां आप ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए फोटो और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की कॉपी अपलोड करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया की 200 रुपये फीस है।

पिछले साल शहर और आसपास क्षेत्रों से करीब 10 हजार श्रद्धालु गए थे। श्री बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी के महामंत्री पवन सिंह चौहान ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। वे 15 सालों से निरंतर यात्रा कर रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से जाएं, पंजीकरण न कराएं
यदि कोई श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से जाना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा, लेकिन स्वास्थ्य का प्रमाण अवश्य लेना होगा। इसमें बालटाल से पंचतरणी तक जाने में 2000 से 2500  रुपये खर्च आएगा। जबकि  पहलगाम से पंचतरणी तक जाने में 3500-4000 रुपये का खर्च आएगा।

13-75 साल आयु वाले ही जा सकेंगे
अमरनाथ यात्रा में 13 साल से कम आयु वालों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। 13 से 75 साल तक आयु वाले ही यात्रा कर सकते हैं। इन्हीं लोगों का रजिस्ट्रेशन होता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी
यात्रा में जाने के लिए श्रद्धालु को अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी है। इसके बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यह प्रमाणपत्र शहर में उर्सला अस्तपाल, केपीएम बिरहाना रोड, कांशीराम अस्पताल रामादेवी, कल्याणपुर, बिल्हौर, सरसौल में बनवाया जा सकता है।

यात्रा में ले जाएं ये चीजें
यात्रा में एक टार्च, रेनकोट, छाता, स्पोर्ट्स शूज, ऊनी वस्त्रों में कैप, जैकेट, स्वेटर, दस्ताने, मोजे इनर आदि के अलावा खाने-पीने की वस्तुएं, जो जल्दी खराब न होती हों। यात्रा में जाने से पहले पैदल चलने का अभ्यास कर लें, चूंकि वहां पहाड़ों पर पैदल यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें