फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: चुनावी रथ ने जाने मुद्दे, रोजगार, उद्योग और शिक्षा पर काम कराने की उठी मांग

Sat, 20 Apr 2024 01:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार सुबह कानपुर पहुंचा। यहां शास्त्री नगर काली मठिया पर चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में सीएसजेएमयू के दीनदयाल शोध केंद्र में युवाओं से चर्चा हुई। युवाओं ने रोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार सुबह कानपुर पहुंचा। यहां शास्त्री नगर काली मठिया में चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में सीएसजेएमयू के दीनदयाल शोध केंद्र में चुनावी मिजाज पूछने के लिए अमर उजाला के पत्रकार उत्कर्ष चतुर्वेदी पहुंचे। यहां युवा मतदाताओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी।

विज्ञापन


इस दौरान युवाओं ने रोजगार, स्थानीय विकास और चिकित्सा के मुद्दों पर जोर दिया। 13 मई को लोकसभा चुनाव की लिए मतदान है। इसे लेकर राजनीतिक दल और नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन जनता के मन में क्या है। यह जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ कानपुर पहुंचा है।

दीप चंद्र द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा को सस्ती करने की बात आज तक नहीं की गई है। लोग रोजगार की बात उठाते हैं, लेकिन उसकी मूल समस्या पर ध्यान नहीं है। यथार्य बोले कि सरकारी हॉस्पिटल में सुविधाएं कम हैं। जैसी होनी चाहिए। लोग परेशान हैं। इंद्रेश ने कहा कि वन्दे भारत ट्रेन चलाई है लेकिन उसमें सीटें कम हैं। दूसरी ट्रेनों में सीटें कम हैं। कई इंटरसिटी बंद हैं। ट्रेनों में जनरल टिकट बढ़ाई जाए। कई एसी ट्रेन चलाई जाए जिससे आम आदमी को लाभ मिले। विमलेश ने शिक्षा का मुद्दा उठाया। उनके मुताबिक प्राइमरी शिक्षा बदहाल है। गांव में बुरा हाल है। शिक्षक नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें