फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सरसों के गट्ठर में लगी आग की चपेट में आकर वृद्धा जिंदा जली, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Apr 2024 01:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में सरसों के गट्ठर में अचानक लगी आग की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वृद्धा की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में घर के बाहर कूड़ा डालने गई एक वृद्धा वहां रखे सरसों के गट्ठर में अचानक लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। घटना के दौरान परिजन घर के अंदर थे। काफी देर तक वृद्धा के न लौटने पर जब परिजनों ने जाकर देखा, तब तक वह पूरी तरह से जल चुकी थी। 
विज्ञापन


हमीरपुर निवासी 82 वर्षीय राजकुवर पत्नी बलवीर सिंह शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे घर के पीछे लगे गेट से बाहर निकल कर कूड़ा फेंकने गई थी। इसी बीच वहीं बाहर दीवार से सटे रखे सरसों के गट्ठर व जानवरों के लिए रखी कर्ब में अचानक आग धधक उठी। तभी अज्ञात कारणों से वृद्धा आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जिंदा जल गई।

घटना के दौरान उसके परिजन घर के अंदर थे, पीछे का गेट बंद होने के कारण उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। जब काफी देर तक वृद्धा वापस नहीं लौटी। तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वृद्धा पूरी तरह से जली पड़ी थी। यह देख घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग लगने और वृद्धा के जलकर मरने को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें