फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा, प्रमिला और ममता बनीं अनूठी फैमिली

Sun, 15 Mar 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से शनिवार को आवास विकास केशवपुरम स्थित प्रगति पार्क में ‘जानें और पहचानें’ प्रतियोगिता के कुकिंग कंप्टीशन में पूजा, प्रमिला और ममता की फैमिली अनूठी नंबर बनी।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने मम्मियों के साथ फन गेम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के शुभारंभ होते ही केशवपुरम में भीड़ ही भीड़ दिखाई पड़ रही थी। बच्चों ने ‘चिटिया कलाइया वे’..., ‘बेबी डोल मैं सोनी दी’..., ‘सूर्य अस्त पंजाबी मस्त...’ आदि गानों पर डांस किया। बच्चों को डांस करता देख महिलाएं और पुरुष भी झूमने लगे।

एंकर के मजाकिया अंदाज से दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। इससे पहले पेंटिंग प्रतियोगिता में तीस से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

इसमें एकता यादव, अनुपमा, शिवम राठौर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। तंबूला हाउसी में  मिथिलेश शुक्ला, तृप्ति अग्निहोत्री, केबी शुक्ला को विजेता चुना गया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं और पुरुषों से तरह-तरह के मजाकिया सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले को तुरंत पुरस्कार दिया गया। बच्चों ने मिक्की माउस झूले का मजा लिया।

पार्क में मौजूद सभी लोगों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया। वहीं प्रगति वेलफेयर सोसाइटी विहार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी यूके त्रिपाठी, डॉ. जीएस श्रीवास्तव, राम कलश यादव, विजय सिंह ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें