इनका रहा विशेष सहयोग
आयोजन में गुरुद्वारा बाबा नामदेव के प्रधान नीतू सिंह, उनके बेटे रजत सिंह तलवार और आयुष सिंह का सर्वाधिक योगदान रहा। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद शालू कनौजिया, पार्षद निशा, पार्षद अमित जायसवाल, पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया, अकील शानू ने भी सहयोग दिया। ट्रांसपोर्टर अजय कपूर, मनीष कटारिया, मनीष मिश्रा और राघवेंद्र वर्मा ने भी मदद की। वस्त्र वितरण शिविर में व्यवस्था संभालने में हेल्प एंड फीड इंडिया एसोसिएशन के परमीत सिंह, सोनू हर्ष, हर्षित, सक्षम, विशाल, ईशू, आशा किरण फाउंडेशन के विपुल जैन, प्रियांशी, खुशी, तनु और रागिनी आदि ने सहयोग दिया। मूकबधिर विद्यालय साकेतनगर के सृजन मिश्रा, साधना चौहान, प्रभाष, शिवेष और अभिषेक ने लोगों को उनकी पसंद के कपड़े ढूंढने में सहयोग किया। पत्र वितरक समाज के नेता संजय मिश्रा, कानपुर स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के कृष्ण कुमार दुबे, नित्या चावला, सात्विक गुप्ता, राजेश शुक्ला, प्रकाश कुमार, सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के सुभाषिनी और निमेश अग्रवाल एवं चित्रा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह का सहयोग रहा। शिविर को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने में यूथ विलर्स के कुशल याज्ञिक, रुद्र त्रिपाठी, गौरव गुप्ता, आकाश गुप्ता, देवेश द्विवेदी और प्रांजल गौतम ने सराहनीय योगदान दिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, वरिष्ठ मंत्री शिवराज साहू, मंत्री मधुर मोहन दुबे, गगन पाठक, दीपक सिंह का विशेष सहयोग रहा।