फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये के बेटे की हत्या: उरौली गांव में तनाव...कई थानों का फोर्स पहुंचा, परिजनों का अंतिम संस्कार से इन्कार

Mon, 08 Jan 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
डेयरी संचालक के बेटे के हत्यारे पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में लड़की के साथ पकड़े जाने पर डेयरी संचालक पुत्र की हत्याकांड के बाद गांव में तनातनी का माहौल है। पीड़ित पक्ष के लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। परिजनों ने शव उठाने और अंतिम संस्कार करने से मना क दिया है। जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, मंत्री राकेश सचान को बुलाने और ललौली थाना प्रभारी तारकेश्वर राय को हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए  रिजर्व पुलिस फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई है। बता दें कि ललौली थाने के उरौली गांव निवासी डेयरी संचालक राजेंद्र साहू के पुत्र आशीष साहू 28 दिसंबर को लापता हो गया था। उसका छह जनवरी को यमुना नदी में बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र की सीमा से शव बरामद हुआ।
गांव की युवती के साथ पकड़े जाने पर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता रणविजय सिंह उर्फ पुत्तन और भाई विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार दोपहर वीडियोग्राफी और पैनल डाक्टरों से शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल ने शव पुराना होने की वजह से बारीकी से जांच की।

विज्ञापन

पिता-पुत्र के अलावा और भी आरोपी शामिल होने का आरोप
इस दौरान चार घंटे पोस्टमार्टम चला। गांव में एक कंपनी पीएसी, रिजर्व पुलिस बल, कई थानों का फोर्स तैनात है। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर रखा है। मृतक की मां दया देवी और परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पिता-पुत्र के अलावा और भी आरोपी शामिल होने का आरोप है।

रुपये मांगने पर विपिन को अगवा कर हत्या कर दी
आरोप है कि पुलिस ने आशीष की खोज में लापरवाही बरती है। पुलिस सतर्कता बरतती तो कम से कम सही हालत में शव मिल जाता। परिजनों ने हत्या की वजह वैन खरीदने के लिए 80 हजार रुपये आशीष से विपिन का उधार लेना बताया है। रुपये मांगने पर विपिन को अगवा कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल मौजूद
परिजन व ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल बना है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें