फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य-2018 एजुकेशनल फेस्ट आज और कल, विशेषज्ञ दिखाएंगे कॅरियर की राह

Tue, 03 Jul 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत
- ऑन दि स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट में पाइए दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॅरियर और पढ़ाई को लेकर चिंतित छात्रों के लिए यूपी के कानपुर शहर में आज और कल का दिन काफी अहम है। आप अपनी कॅरियर संबंधी समस्याओं का समाधान तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी व ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित लक्ष्य-18 एजुकेशनल फेस्ट में हासिल कर सकते हैं। इसमें देश और दुनिया के कई बड़े कॅरियर गुरुआपकी परेशानियों को दूर करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान आप कॅरियर की हर जानकारी हासिल करने के साथ शाम छह बजे तक हर घंटे मोबाइल और फिल्म संजू का टिकट भी इनाम के तौर पर जीत सकते हैं। 
विज्ञापन


फेयर में एक छत के नीचे देशभर के कई बड़े शिक्षण संस्थानों की जानकारी मिलेगी। विभिन्न संस्थानों में प्रवेश का तरीका, आवश्यक शर्तें व नियमों के  बारे में बताया जाएगा। स्ट्रीम वाइस कौन सा कालेज बेहतर है, यह जानकारी भी मिलेगी। फेयर में स्कालरशिप टेस्ट, करियर काउन्सलिंग, पर्सनालिटी ग्रूमिंग, जॉब आप्शन, वीडियो रिज्यूमे, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, एजुकेशन लोन ओवरसीज एजूकेशन जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से ऑन द स्पॉट स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन भी होगा। इसमें प्रथम विजेता को 10,000 रुपये, द्वितीय विजेता को 7,500 रुपये और तृतीय विजेता को 5000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए आपको अपने साथ पहचान पत्र या फिर हाल ही में हुई परीक्षा का एडमिट कार्ड लाना होगा। फेयर में भाग लेने के लिए 7290820070 पर मिस्ड काल देकर या फिर सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक चेन फैक्ट्री चौराहा शास्त्री नगर स्थित भाटिया होटल में होगा। फेस्ट का शुभारंभ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन व हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनबी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे।

ये विशेषज्ञ दिखाएंगे कॅरियर की राह
- मैनेजमेंट गुरु डॉ. एमए नकवी
- अरुणेंद्र सोनी, मोटिवेशनल स्पीकर
- आयुषी अग्रवाल, आईआईटी कानपुर
- अश्वनी कुमार
- दीपक यादव, गुड़गांव

आयोजन में इनका है सहयोग
भाभा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, एक्सिस कॉलेजेस, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स, रामा यूनिवर्सिटी, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, उत्तम करियर इन्स्टीट्यूट, कैपिला मेरीटाइम करियर इन्स्टीट्यूट, इण्डस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, शिमला यूनिवर्सिटी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सर पदमपत सिंघानिया स्कूल, एमएम यूनिवर्सिटी, अभिनव सेवा संस्थान, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, जे.डी. इन्स्टीट्यूट, मारूला इंट्रेंस क्लासेस, एब्रोड एजूकेशन कन्सलटेंट, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एवं अन्य हैं। गिफ्ट पार्टनर ऋचा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आशीष पांडेय समाजसेवी हैं। रेडिया पार्टनर रेड एफएम है।
विज्ञापन


सीखिए वीडियो रेज्युमे तैयार करने का तरीका
आजकल बड़ी कंपनियों के रिक्रूटमेंट प्रॉसेस में वीडियो रेज्युमे का अहम रोल है। कई कंपनियां वीडियो रेज्युमे के आधार पर ही उम्मीदवारों को जॉब ऑफर कर देती हैं। अमर उजाला लक्ष्य-18 में आपको वीडियो रेज्युमे तैयार करने का तरीका भी सिखाया जाएगा। अगर आप खुद का रेज्युमे फेयर में ही तैयार करवाना चाहते हैं तो यह सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए आपको गाढ़े रंग की प्लेन और गैर चमकदार शर्ट पहनकर आनी होगी। प्रोफेशनल तरीकों से करवाना चाहते हैं तो शर्ट के साथ टाई जरूर लगाएं। आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप शुक्ला बताते हैं कि वीडियो रेज्युमे पारंपरिक बायोडाटा का डिजिटल रूप है। इसमें अभ्यर्थी वीडियो के जरिए अपनी हर जानकारी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें