फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान' में तीनों बोर्ड के 500 मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए

Sat, 01 Jun 2019 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीनों बोर्ड के 500 मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिभावक अपनी कुंठित इच्छाओं को बच्चों के माध्यम से पूरा करने की कोशिश न करें। बच्चों को अपनी जिंदगी जीने दें। बच्चों के मन में शंकाएं हों तो वे सवाल पूछें। उलझनों को साझा करेंगे तो रास्ते भी मिलेंगे। जीवन में भ्रम की स्थिति न रहने दें।
विज्ञापन


यह बात अमर उजाला और यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान में एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि समय सबसे पास एक सामान है। उसी 24 घंटे में सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है।

यह छात्र के ऊपर है वह किस तरह से समय को मैनेज कर इन घंटों का इस्तेमाल करता है। एक एक मिनट कीमती है। लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एनबी सिंह, सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रो. समीर अस्थाना, रवि प्रकाश, राजीव सैनी और अनिल कुमार सिंह ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 60 फीसदी से ऊपर अंक अर्जित करने वाले यूपी, सीबीएसई, सीआईएसई बोर्ड के करीब 500 विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। कई मेधावियों ने लाजपत भवन पहुंचकर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवाया।  

सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नंबरों के पीछे भागने से बेहतर है, अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें। नंबर पाना अलग बात है और ज्ञान अर्जित करना अलग। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुलपति और रजिस्ट्रार से ढेरों सवाल भी पूछे। दोनों ने बच्चों के सभी सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें