फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर आएंगे मोहन भागवत, चार दिनों तक स्वयं सेवकों को देंगे प्रशिक्षण, संघ के नेताओं से होगी मुलाकात

Sat, 01 Jun 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार दोपहर शहर पहुंचेंगे। यहां पर चार दिनों तक रहेंगे। भागवत आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कालेज में चल रहे संघ के प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने आ रहे हैं। पहले दिन वह शाम को स्वयं सेवकों के साथ सामूहिक रूप से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं। संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के 500 स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण वर्ग यहां 23 मई से चल रहा है। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की तरफ से रोजाना स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संघ प्रमुख भी इसी कड़ी में यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्थानीय संघ पदाधिकारियों जिसमें क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह, प्रांत प्रचारक संजय सहित सभी पदाधिकारी भागवत से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि अपने चार दिनों के महानगर प्रवास के दौरान उनका किसी से औपचारिक रूप से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन


यहां से सांसद चुने गए सत्यदेव पचौरी और अकबरपुर से सांसद चुने गए देवेंद्र सिंह भोले उनसे मिलने जा सकते हैं। इन चार दिनों में भागवत स्वयं सेवकों को शारीरिक, बौद्घिक प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें