फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुरानी यादों में खोए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पुरातन छात्र, गले मिलकर ठहाके लगाए

विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पुरातन छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच 1995 पैरा पी-1 की सिल्वर जुबली ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया। मंधना स्थित एक रिजॉर्ट में 25 साल बाद जब इस बैच के डॉक्टर आमने-सामने आए तो पहले पल में पहचानने में हिचक, फिर मुस्कान और उसके बाद ठहाकों का दौर शुरू हो गया। तुम्हारे बाल क्या हो गए, अरे कितना वेट बढ़ा लिया जैसी बातों के बीच गले मिलते साथी फिर से कॉलेज और हॉस्टल के दिनों में लौट गए। इस बैच के डॉ. देव लुंबा और जेम्सकॉन अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह को देखकर साथी बोले आप तो बहुत कम बदले हो।
विज्ञापन


शनिवार शाम से ही देश-विदेश में कार्यरत पुरातन छात्र रिजॉर्ट पहुंचने लगे। डॉ. राहुल दुबे ब्रिटेन, डॉ. नितिन शुक्ला ऑस्ट्रेलिया, डॉ. नीलेश शर्मा अमेरिका और डॉ. विपुल अग्रवाल यूएई से शामिल हुए। कई डॉक्टर परिवार के साथ आए तो कुछ अकेले ही इस शरीक हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मिलाप-2025 से हुई, जिसमें सभी ने अपना परिचय दिया। परिचय के साथ ही हॉस्टल के दिन, शरारतें और वो किस्से सामने आए जिनका जिक्र सुनकर ठहाके गूंज उठे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीना सिंह, डॉ. नीलिमा वर्मा और डॉ. प्रियंका ने 80-90 के दशक की हिंदी फिल्मों के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद गीत, सामूहिक नृत्य और अंताक्षरी का दौर चला, जो देर रात तक जारी रहा। जेम्सकॉन-2025 के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बैच के 95 पुरातन छात्र शामिल हो चुके हैं, जबकि कुछ साथी व्यस्तताओं के कारण नहीं आ सके। विदेश से तीन-चार डॉक्टर विशेष रूप से पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन से आए डॉ. राहुल दुबे ने बताया कि वह शहर के लाजपतनगर स्थित घर पर आते रहते हैं। कई दोस्तों से 25 साल बाद मुलाकात हुई है, इससे पहचानने में थोड़ी देर लगी। किसी के बाल झड़ गए, किसी के सफेद हो गए, कोई मोटा हो गया, लेकिन पहचान फिर भी हो गई। अन्य डॉक्टरों का कहना था कि जैसे ही हॉस्टल के दिनों की बातें शुरू हुईं लगा मानो समय पीछे लौट गया हो। इस अवसर पर डॉ. तृप्ति बंसल, डॉ. तारिक जमाल, डॉ. सुधीर, डॉ. रफी अहमद, डॉ. आरबी कमल, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार पाल, डॉ. नितिन जायसवाल सहित अनेक पुरातन छात्र मौजूद रहे।


जेम्सकॉन में आज
जेम्सकॉन-2025 के एमबीबीएस पैरा पी-1 बैच के सिल्वर जुबली बैच का उद्घाटन रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में दोपहर 12 बजे होगा। इसके पहले साइंटिफिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मनोरोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग आदि विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें