नरवल में गहने और रुपये के विवाद में बहू पर पैतृक धार्मिक स्थल में स्थापित एक प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच की। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 70 वर्षीय विधवा पति की मृत्यु के बाद से पैतृक धार्मिक स्थल में अकेली रहती हैं। शुक्रवार दोपहर शहर में रहने वाला उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि गहने और रुपये को लेकर वृद्धा और उनकी बहू के बीच विवाद हुआ।