फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेवानिवृत्त प्राचार्य के खाते से ठगों ने उड़ाए 9.83 लाख, ऑनलाइन गैस बुकिंग करने के बाद मोबाइल हुआ हैक

Fri, 30 Oct 2026 10:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बर्रा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बर्रा में सेवानिवृत्त प्राचार्य ने इंटरनेट से एलपीजी गैस की बुकिंग के लिए नंबर निकाला। नंबर पर कॉल करने पर साइबर ठगों ने मोबाइल हैक लिया। उनके दो बैंक खातों से 9.83 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित बैंक पहुंचा तो रकम को 32 खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी हुई। बर्रा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बर्रा सात निवासी डाॅ. वीरेंद्र शर्मा कानपुर देहात के पुखरायां स्थित कालपी डिग्री काॅलेज से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 16 अक्तूबर को ऑनलाइन नंबर निकाल कर गैस बुकिंग कर रहे थे। फिर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई और गैस बुक होने की जानकारी दी गई। फिर मोबाइल हैक हो गया। शातिरों ने 16 से 20 अक्तूबर के बीच कुल 9,83,284 रुपये पार कर दिए। 20 अक्तूबर को खाता खाली होने का पता चला। आरोप है कि बर्रा थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें